शाहरूख- फराह फिर आएंगे साथ.. लेकिन फैंस होंगे निराश.. क्यों!
[गपशप] डाइरेक्टर- कोरियोग्राफर फराह खान और शाहरूख खान की दोस्ती से भला कौन वाकिफ नहीं है। बहरहाल, हाल ही खबर आई है कि फराह खान एक बार फिर किंग खान के साथ फिल्म बनाने की सोच रही हैं। इससे पहले शाहरूख ने फराह के साथ 'मैं हूं न', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम किया है।
लेकिन एक मिनट..आप सोच रहे होंगे कि शाहरूख- फराह साथ आएंगे तो फैंस क्यों निराश होंगे!.. तो बता दें, शाहरूख इस फिल्म से बतौर एक्टर नहीं, बल्कि बतौर निर्माता जुड़ेंगे। अब फराह की फिल्म हो और शाहरूख न हों तो फैंस तो निराश होंगे ही.. फिल्म अगले साल शुरू हो सकती है। खैर, अब फराह फिल्म बनाएं, तो क्या पता फिल्म में शाहरूख की झलक मिल जाए..
यहां देखिए शाहरूख- फराह खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

