खत्म हुआ प्रियंका का मोह..डॉन 3 में शाहरुख करेंगे इस एक्ट्रेस से REPLACE
Recommended Video

बॉलीवुड में कोल्ड वार होना बहुत ही आम बात है। आए दिन किसी ना किसी स्टार के बीच कोल्ड वार चलते रहता है। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी दो ऐसे स्टार्स हैं जिनके बीच काफी सालों से कोल्ड वार काफी सालों से चल रहा है।
दोनों साथ में डॉन और डॉन 2 में नजर आ चुके हैं। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों के रिलेशनशिप के बारे में भी काफी कुछ कहा गया। यहां तक खबरें आई थी कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से शाहरुख खान और गौरी खान के रिश्तों में खटास आने लगी थी।

शाहरुख खान भी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते नहीं थकते थे। लेकिन अब ऐसा लगता है कि शाहरुख खान पूरी तरह प्रियंका चोपड़ा को भूल चुके हैं।
जी हां दरअसल शाहरुख खान डॉन 3 में प्रियंका चोपड़ा को नहीं लेने का पूरा मन बना चुके हैं। शाहरुख खान डॉन 3 में प्रियंका चोपड़ा की कट्टर प्रतिद्वंदी दीपिका पादुकोण को लेने का मन बना चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications