#OuchPic: शाहरूख खान का सारा 'माचो' निकल गया!
शाहरूख खान का सारा माचो खराब हो गया है। ऐसा हम नहीं वो कह रहे हैं। दरअसल, शाहरूख खान ने सुबह सुबह एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस तस्वीर में शाहरूख खान बिल्कुल क्लीन शेव लुक में नज़र आ रहे हैं।
वैसे ये तस्वीर तो नहीं लेकिन शाहरूख खान की ऐसी कई अजीब और बेहद वाहियात तस्वीरें हैं जो उनका 'माचो' खराब करती हैं। यकीन नहीं आता तो क्लिक करके देखिए ऐसी सारी अजीब तस्वीरें -

काफी समय से शाहरूख खान दाढ़ी लुक में थे अपनी आने वाली फिल्म रईस के लिए। लेकिन अब शायद रईस का सारा काम खत्म हो चुका है क्योंकि शाहरूख ने दाढ़ी हटा दी है। लेकिन उन्हें दाढ़ी काफी पसंद है क्योंकि चिकना लुक में शाहरूख खान ने लिखा कि सारा माचो खराब हो गया।
अगर काम की बात की जाए तो शाहरूख खान फिलहाल आनंद एल राय की फिल्म पर जुलाई में काम शुरू करने वाले हैं। इसके बाद वो इम्तियाज़ अली की फिल्म में भी नज़र आएंगे। उनकी फिल्म रईस जनवरी 2017 में रिलीज़ हो रही है।
वहीं हाल ही में उन्होंने एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक के इंडिया आने पर पार्टी दी जिसे लगभग पूरे बॉलीवुड ने अटेंड किया है। और इस पार्टी पर सबने जमकर धमाल भी किया।


Click it and Unblock the Notifications