WHAT.. इस धमाकेदार सीक्वल में शाहरूख खान IN.. अक्षय कुमार OUT!
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 की सीक्वल फिल्म जॉली एलएलबी 3 में शाहरूख खान हो सकते हैं। यहां जानें क्यों!
हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' को काफी पसंद किया गया। फिल्म हिट रही। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म सक्सेस की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान निर्माताओं ने कहा कि फिल्म जॉली एलएलबी 3 भी पाइप लाइन में है।
फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं कि.. अक्षय कुमार का प्रमोशन शुरू.. शानदार
फिर क्या था.. जॉली एलएलबी 3 से भी अक्षय कुमार का नाम जुड़ने लगा। लेकिन सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में निर्देशक सुभाष कपूर किसी और को नहीं.. बल्कि शाहरूख खान को कास्ट करने के इच्छुक हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। कोई शक नहीं कि अब इस फ्रैंचाइजी को और भी बड़ा बनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस सीरिज की पहली फिल्म 'जॉली एलएलबी' के लिए भी शाहरूख को अप्रोच किया गया था, जो आखिरकार अरशद वारसी ने निभाया।
खैर, क्या शाहरूख कान पर्दे पर वकील का किरदार निभाना पसंद करेंगे.. देखना दिलचस्प होगा। उससे पहले यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं शाहरूख खान-


Click it and Unblock the Notifications