शाहरूख खान की अगली फिल्म का नाम फाईनल - SEVEN, जानिए डीटेल्स
ऋतिक रोशन के सत्ते पे सत्ता रीमेक छोड़ने की खबरें आने के बाद माना जा रहा है कि फराह खान इस फिल्म के लिए लगातार शाहरूख खान के संपर्क में हैं और शाहरूख खान इस फिल्म को हां भी कर सकते हैं। फिल्म की लगभग डीटेल्स फाईनल हो चुकी हैं।
फिल्म को डायरेक्ट करेंगी फराह खान और रोहित शेट्टी इसे प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का नाम होगा Seven. फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म Seven Brides for seven brothers के रीमेक सत्ते पे सत्ता का रीमेक है।

1982 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे और उनके अपोज़िट थीं हेमा मालिनी और रंजीता। माना जा रहा है कि रीमेक में शाहरूख खान के अपोज़िट हेमा मालिनी के रोल में होंगी अनुष्का शर्मा और रंजीता का रोल होगा कृति सैनन के ज़िम्मे।
फिल्म की बाकी स्टारकास्ट ढूंढना भी शुरू की जा चुकी है क्योंकि फिल्म का पहला ड्राफ्ट फाईनल हो चुका है। अब देखना है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा कब होती है।


Click it and Unblock the Notifications