ओबामा के साथ दिखेंगे शाहरूख
अभिनेता शाहरूख खान आगामी फिल्म माई नेम इज खान में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ नजर आएंगे। इस खबर मे केवल इतनी सच्चाई है कि शाहरूख असली बराक ओबामा के साथ नही बल्कि उनके जैसे दिखने वाले व्यक्ति के साथ दिखाई देगे।
करन जौहर की इस फिल्म की शुटिंग अमरीका के कई भागों में चल रही है। फिल्म के प्रोडक्शन विभाग ने बराक ओबामा जैसे दिखने वाले व्यक्ति की तलाश करनी शुरू कर दी है।
फिल्म की कहानी अभी बाहर नही आ पाई है लेकिन इतना जरूर है कि शाहरूख को ओबामा के साथ कुछ दृश्यों में दिखाया जाएगा। फिल्म में काजोल भी दिखाई देंगी।
अमरीका करन जौहर काजोल बराक ओबामा शाहरूख खान barack obama bollywood kajol karan johar my name is khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications