संजय लीला भंसाली वापस लेकर आएंगे 55 साल की उम्र में भी रोमांस वाले शाहरूख खान, जानिए डीटेल्स
एक तरफ जहां बॉलीवुड में सारा काम ठप पड़ा हुआ है, वहीं स्टार्स लगातार अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स ज़रूर फाईनल कर रहे हैं। ऐसे में खबर है कि संजय लीला भंसाली भी अपने अटके हुए रोमांटिक प्रोजेक्ट्स एक बार फिर से ज़िंदा करने जा रहे हैं जिनमें इज़हार नाम की एक कहानी है। और इस फिल्म के लिए उन्होंने शाहरूख खान को अप्रोच किया है।

फिल्म एक असली कहानी पर आधारित है जहां एक लड़का अपने प्यार का इज़हार करने के लिए नॉरवे तक साईकिल चला कर जाता है। अब भंसाली इस कहानी को भारतीय रूप और मूल में कैसे उतारते हैं ये देखना होगा। ये फिल्म शाहरूख खान और भंसाली चार साल पहले करने वाले थे।
इससे भी ज़्यादा दिलचस्प होगा एक 54 साल के शाहरूख खान को रोमांटिक अंदाज़ में देखना। गौरतलब है कि शाहरूख खान का पूरा करियर ही रोमांस पर टिका था। लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी रोमांटिक फिल्में धड़ाधड़ा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। ऐसे में क्या दर्शक उन्हें इस रोल में स्वीकार कर पाएंगे।

रोमांस के बादशाह
शाहरूख खान हिंदी फिल्मों में रोमांस के बादशाह कहे जाते हैं। उनकी आखिरी रोमांटिक फिल्म थी ज़ीरो जिसे डायरेक्ट किया था आनंद एल राय ने लेकिन फिल्म औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी।

शुरू हुआ कांड
शाहरूख खान के करियर का ये सारा कांड शुरू हुआ फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर के साथ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो खूब चली लेकिन जो भी फिल्म देखने गया उसने लौटकर फिल्म को गालियां ज़रूर दीं।

आखिरी ब्लॉकबस्टर
शाहरूख खान के करियर की आखिरी अच्छी फिल्म थी चेन्नई एक्सप्रेस। हालांकि रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरूख को देखकर लोगों को आभास हो गया था कि आगे का रास्ता शाहरूख खान के लिए काफी मुश्किल है।

सलमान भी नहीं आए काम
शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। फिल्म ऐसी थी कि सलमान खान का कैमियो भी इसे डूबने से नहीं बचा पाया जबकि शाहरूख और सलमान एक साथ देखना दर्शकों का फेवरिट काम है।

कहां से कहां तक
बॉलीवुड में जब शाहरूख खान ने दीवाना के साथ एंट्री ली तो लोगों ने उन में संभावनाएं देखी और फिर दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे के साथ वो सबके दिलों पर राज करने लगे। अब बॉलीवुड अपने इसी रोमांस किंग की वापसी का इंतज़ार कर रहा है।

बदला ट्रैक
शाहरूख खान ने अपना ट्रैक बदला फरहान अख्तर की डॉन के साथ। इसके बाद रईस में भी वो ग्रे शेड में नज़र आए और लोगों को पसंद भी काफी आए।

पठान के साथ वापसी
अब बस दर्शकों को इंतज़ार है कि शाहरूख खान की वापसी कब और कैसे होगा। शाहरूख खान ने अपना अगला प्रोजेक्ट फाईनल करने से पहले दस बार सोचा और आखिरकार वो यशराज फिल्म्स की एक्शन फिल्म पठान के साथ वापसी कर रहे हैं।

लगातार चल रहा है प्रोडक्शन
हालांकि शाहरूख खान ने ब्रेक केवल एक्टिंग से लिया था। इसके अलावा वो फिल्में प्रोड्यूस करने पर ध्यान देते रहे। जहां एक तरफ उनकी कंपनी ने तापसी पन्नू - अमिताभ बच्चन स्टारर बदला प्रोड्यूस की थी वहीं वो अभिषेक बच्चन स्टारर बॉब बिस्वास प्रोड्यूस कर रहे हैं।

आर्यन की ओपनिंग का इंतज़ार
दूसरी तरफ, खबर है कि शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी अपने डेब्यू का इंतज़ार कर रहे हैं। पहले वो करण जौहर की फिल्म तख्त से करण जौहर को असिस्ट करने वाले थे लेकिन फिलहाल तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

भंसाली के साथ वापसी
अब देखना है कि अगर शाहरूख खान इस बार संजय लीला भंसाली के साथ वापसी करते हैं तो क्या उनका चिर परिचित रोमांटिक अंदाज़ लोगों को पसंद आता है। देखा जाए तो भंसाली ने भी राम लीला के बाद केवल पीरियड ड्रामा ही बनाए हैं। उनका भी रोमांस देखे दर्शकों को काफी समय हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
