..................... शाहरुख खान की फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन | Shahrukh Khan to join hands with Varun Dhawan to star as the lead in one of his productions? - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन, लॉकडाउन के बाद होगी शुरुआत?

By Staff

लॉकडाउन के दौरान शाहरुख खान ना सिर्फ बतौर अभिनेता खुद के लिए स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। बल्कि अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए भी फिल्में फाइनल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख ने एक स्क्रिप्ट पसंद किया है, जिसके लिए वो वरुण धवन को अप्रोच कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन मेनलीड अभिनेता होंगे। लॉकडाउन के बाद इसकी शुरुआत हो सकती है।

मुंबई मिरर के अनुसार, शाहरुख अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए कई स्क्रिप्ट फाइनल कर चुके हैं और प्लान है कि कोरोना से उबरते ही सभी फिल्में फ्लोर पर लाई जाएगी। इनमें से एक प्रोजेक्ट के लिए वरुण को अप्रोच किया जा रहा है। अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'बॉब विश्वास' भी फ्लोर पर आ चुकी है।

Shahrukh Khan

वहीं, बतौर एक्टर शाहरुख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, राजू हिरानी की बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म एक गंभीर विषय पर बनी हल्की फुल्की फिल्म होगी। फिल्म की कहानी पंजाब और कनाडा के बीच घूमेगी। फिल्म में इमोशन और ह्यूमर खूब डाला गया है। फिल्म के लिए शाहरुख खान बाल भी बढ़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X