सबसे पहले इस सुपरस्टार को अपनी फिल्म ZERO दिखाना चाहते हैं शाहरुख खान!
सूत्रों की मानें तो निर्देशक आनंद एल राय और शाहरुख खान अपनी फिल्म ज़ीरो सबसे पहले सुपरस्टार्स कमल हसन को दिखाना चाहते हैं। खबर है कि शाहरुख कमल हसन के लिए इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखने वाले हैं। दरअसल, कमल हसन ने फिल्म अप्पू राजा में एक बौने का किरदार निभाया था, जो आज तक सिनेमा ने मशहूर किरदारों में शामिल है। लिहाजा, शाहरुख उनका रिएक्शन देखना चाहते हैं।
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका- दमदार लुक में दिखीं एक्ट्रेस
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म जीरो में शाहरुख एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कैटरीना एक बॉलीवुड स्टार बनी हैं, जिसका करियर खत्म होने को है। वहीं, शाहरुख मेरठ में रह रहे एक फैन बने हैं। और अनुष्का शर्मा वैज्ञानिक बनी हैं।

शाहरुख हमेशा से कमल हसन के काफी करीब रहे हैं। खबर तो यह भी आई थी कि जब शाहरुख ने जीरो की तैयारी शुरु की.. तो उन्होंने कमल हसन से भी अपने किरदार को लेकर बातचीत की थी और उनकी राय ली थी। बता दें कि कमल हसन और शाहरुख़ खान ने फिल्म हे राम में साथ काम किया था।
वरूण धवन- अनुष्का की सुई धागा- वीकेंड पर धमाकेदार कलेक्शन
जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, बतौर प्रोड्यूसर शाहरुख फिल्म के प्रमोशन की प्लानिंग शुरु कर चुके हैं। फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बन रही है। लिहाजा, किंग खान चाहते हैं कि जीरो का प्रमोशन इतना जबरदस्त हो कि कमाई के मामले में यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ दे।
फिल्म का टाइटल 'जीरो' रखा गया है। आनंद एल राय ने कहा कि हर इंसान में एक अधूरापन होता है.. मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. मैं ज़ीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. इसीलिए फिल्म का नाम जीरो है।


Click it and Unblock the Notifications