फिर साथ दिखेंगे सुपरस्टार्स शाहरुख खान- सलमान खान, 'दबंग 3' में होगा सुपर धमाका !
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरु हो चुकी है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 दिसंबर में रिलीज होने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म में एक बार फिर उनके जिगरी दोस्त शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे। कुछ मिनट का यह किरदार फिल्म की कहानी का काफी अहम हिस्सा होगा।
इससे पहले भी सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान कैमियो करते दिखे थे। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म जीरो में सलमान एक खास गाने का हिस्सा बने नजर आए थे। जाहिर है जब कभी दोनों खान सितारे एक साथ आते हैं, फैंस का उत्साह भी दुगुना हो जाता है।

एक इंटरटेनमेंट पोर्ट्ल के रिपोर्ट् अनुसार, दबंग 3 में कुछ फ्लैशबैक सीन्स भी जोड़े गए हैं, जिसमें चुलबुल पांडे का अतीत दिखाया जाएगा। इसी अतीत का अहम हिस्सा होंगे शाहरुख खान, जो कि चुलबुल पांडे की मदद करते नजर आएंगे। इस किरदार के टीम कुछ नाम सोच रही थी, जब सलमान ने सभी को शाहरुख का नाम सुझाया। सलमान ने शाहरुख से बात की.. और किंग खान भी सलमान को ना नहीं कर पाए।
बहरहाल, यह पहली बार नहीं जब किसी फिल्म में शाहरुख कैमियो कर रहे हों.. बल्कि कैमियो में शाहरुख खान हमेशा दमदार रहे हैं-


Click it and Unblock the Notifications