अटली की फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल, निभाएंगे पिता और बेटे का किरदार! जानें डिटेल्स
'पठान' के साथ साथ ही अटली निर्देशित शाहरुख खान की अगली फिल्म की शूटिंग भी जोरशोर से चल रही है। अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ जानकारियां धीरे धीरे बाहर आ रही हैं। जहां कुछ दिनों पहले फिल्म का नाम रिवील हुआ था, वहीं अब फिल्म में शाहरुख के किरदार से संबंधित एक दिलचस्प बात सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। फिल्म में वो पिता और बेटे दोनों का किरदार निभाते दिखेंगे। बता दें, ये एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका नाम 'लॉयन' बताया जा रहा है।

फिल्म में शाहरूख खान के साथ होंगी साउथ सुपरस्टार नयनतारा; जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, सपोर्टिंग भूमिकाओं में दिखाई देंगी प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा।
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी, पॉपुलर सीरीज 'मनी हीस्ट' का भारतीय रूप की तरह तैयार की गई है। जिसमें शाहरुख लड़कियों के एक ग्रुप को लीड करेंगे। फिल्म में वो पिता और पुत्र दोनों का रोल निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications