..................... Shahrukh Khan to do Don 3, opts out of Saare Jahaan Se Accha - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान को एक हिट की तलाश- बॉयोपिक फिल्म रिजेक्ट, अब करेंगे DON 3

जीरो की विफलता के बाद, रिपोर्ट्स थी कि शाहरुख खान राकेश शर्मा की बॉयोपिक 'सारे जहां से अच्छा' पर काम शुरु करने वाले हैं। लेकिन ताजा अफवाहों की मानें तो शाहरुख ने फिलहाल इस फिल्म को पीछे ढ़केल दिया है और फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 करने वाले हैं। दरअसल, जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ऐसी फिल्म करना चाहते हैं जो पक्के तौर पर हिट साबित हो।

कुछ ही दिनों पहले फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर हिंट दिया था कि वो फैंस को एक सरप्राइज देने वाले हैं। माना जा रहा है कि फरहान अब डॉन 3 की घोषणा करने वाले हैं। जाहिर तौर पर डॉन सीरिज की इस तीसरी फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म लंबे समय से खबरों में है, लेकिन टलती आ रही है।

Shahrukh Khan

खबरों की मानें तो शाहरुख खान के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद.. राकेश शर्मा बॉयोपिक के निर्माता एक बार फिर नए अभिनेता की तलाश में लग गए हैं। दरअसल शाहरुख से पहले इस फिल्म के लिए आमिर खान को अप्रोच किया गया था। लेकिन आमिर अपनी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे, लिहाजा, उन्होंने शाहरुख का नाम सुझाया था। अब जबकि शाहरुख ने भी फिल्म को इंकार कर दिया है, देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा कौन बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X