शाहरूख खान का धमाकेदार कैमियो साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म में
शाहरूख खान के अटली की फिल्म में होने की खबर काफी समय से है। माना जा रहा था कि विजय की फिल्म में शाहरूख खान 15 मिनट का एक कैमियो निभाने वाले हैं। अब खबर है कि कैमियो ना सही लेकिन शाहरूख खान इस फिल्म में विजय के साथ ए आर रहमान के एक गाने पर साथ में थिरकने वाले हैं। शाहरूख खान फिलहाल फिल्मों से ब्रेक पर हैं।
दरअसल, शाहरूख खान ने हाल ही में एलान किया है कि वो फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं और ये समय वो अपने परिवार को देना चाहते हैं। लेकिन अटली के साथ काम करने की अफवाहें तब से ही जारी हैं जब से दोनों आईपीएल के एक मैच में साथ देखे गए थे।

खबर थी कि इस फिल्म में शाहरूख खान सिर्फ कैमियो नहीं कर रहे हैं बल्कि शाहरूख खान फिल्म के विलेन हैं। हालांकि उनका किरदार फिल्म में क्लाईमैक्स में एंट्री मारेगा। लेकिन फिल्म के आखिरी 15 मिनट में शाहरूख खान पूरी फिल्म की दशा और दिशा दोनों पलट कर रख देंगे।
फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो तमिल में बन रही है और अक्टूबर 2019 में रिलीज़ हो रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नज़र आएंगे। फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार चाहिए था। लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं निकली। अब देखना है कि शाहरूख खान के कैमियो से फिल्म में क्या बदलता है। वैसे शाहरूख का कैमियो कई फिल्मों में यादगार रहा है -


Click it and Unblock the Notifications