आनंद एल राय की फिल्म..शाहरुख खान इस सुपरस्टार के गाने पर करेंगे डांस
शाहरुख खान शशि कपूर के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
आनंद एल राय की अगली फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के वीएफएक्स पर शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है फिल्म काफी शानदार होगी। फिल्म में अच्छे वीएफएक्स और कहानी के अलावा एक और सरप्राइज है कि शाहरुख खान शशि कपूर के गाने पर परफॉर्म करेंगे।
जी हां शाहरुख खान शशि कपूर के पॉपुलर गाना हमको तुमपे प्यार आया पर डांस करते नजर आएंगे। जाहिर सी बात है ये शाहरुख खान के फैन्स के लिए बहुत बड़ी और दिलचस्प खबर है।फिल्म में शाहरुख खान के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

शशि कपूर के 60 -70 के दशक में बॉलीवुड के सुपरस्टार थे। उनकी आज भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जाहिर है उनके गाने पर डांस करना शाहरुख खान के लिए काफी बड़ा चैलेंज होगा। शाहरुख खान आनंद एल राय की फिल्म में शूटिंग कर रहे हैं।
फिल्म 2018 में रिलीज होगी लेकिन सिने प्रेमियों के मन में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है।फिल्म में शाहरुख खान को ड्वॉर्फ लुक में देखना और साथ में अनुष्का-कैटरीना का फिल्म में होना भी काफी दिलचस्प है।


Click it and Unblock the Notifications