देवदास के बाद- शाहरुख खान के साथ फिर जुड़े संजय लीला भंसाली- फिल्म का नाम भी फाइनल!

फिल्म जीरो से बाद शाहरुख खान ने अपने आने वाली किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लिहाजा, हर अगली फिल्म से उनका नाम जोड़ दिया जाता है। राकेश शर्मा बॉयोपिक, डॉन 3, साउथ के फिल्मों की रीमेक.. फिलहाल शाहरुख इनमें से कोई फिल्म भी नहीं कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म 'इजहार' के लिए शाहरुख खान के साथ जुड़ने वाले हैं। जी हां, देवदास के बाद एक बार फिर इस एक्टर- निर्देशक की जोड़ी साथ आई है। दरअसल, फिल्म 'इजहार' को भंसाली प्रोडक्शन और शाहरुख की रेड चिलीज मिलकर प्रोड्यूस करने वाली है। फिलहाल शाहरुख बतौर एक्टर इस फिल्म से जुड़ेंगे या नहीं, फाइनल नहीं है।

Shahrukh Khan

इस नई फिल्म का नाम 'इजहार' होगा और यह नाम संजय लीला भंसाली ने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के पास दर्ज भी करवा लिया है। शाहरुख को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है, लिहाजा वह भी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो शाहरुख फिल्म में अभिनय भी कर सकते हैं। फिलहाल फिल्म के लिए निर्देशक की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X