तय हुई शाहरूख खान की वापसी - राजकुमार हिरानी के साथ एलान, जानिए सारी डीटेल्स
Recommended Video
शाहरूख खान की वापसी को लेकर गपशप गली में काफी समय से केवल कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब इन कयासों पर चुप्पी लगाकर, उनके अगले प्रोजेक्ट का एलान करने का समय आ गया है। खबर है कि शाहरूख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट फाईनल कर लिया है। दोनों में काफी महीने से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही थी।
सबसे खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट एक लव स्टोरी होगा, जो कि शाहरूख खान अपना अखाड़ा है। ये लव स्टोरी, शाहरूख की उम्र को भी पूरी तरह जंचेगी। वहीं राजकुमार हिरानी, इस प्रोजेक्ट को विधु विनोद चोपड़ा से अलग होकर खुद प्रोड्यूस करेंगे। सारी डीटेल्स पक्की हो जाने के बाद फिल्म का एलान जल्दी ही किया जाएगा।

गौरतलब है कि शाहरूख खान ने हाल ही में ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने का एलान किया था। इस दौरान, शाहरूख केवल स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे। उनका नाम कई डायरेक्टर्स की फिल्म के साथ जोड़ा गया जिनमें सबसे ऊपर थी मधुर भंडारकर की इंस्पेक्टर ग़ालिब। इसके बाद, फराह खान - रोहित शेट्टी की सत्ते पे सत्ता रीमेक का नाम सामने आया।
हालांकि इन दोनों फिल्मों के बाद, जल्दी ही उनका नाम अली अब्बास ज़फर के अगले प्रोजेक्ट से भी जोड़ा गया। इसके अलावा विक्रम वेधा रीमेक और एक नेटफ्लिक्स सीरीज़ के साथ भी लगातार शाहरूख के नाम की चर्चा रही।


Click it and Unblock the Notifications