बिग बजट धमाकेदार एक्शन फिल्म- शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की होगी जबरदस्त टक्कर!
शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर काफी चर्चा शुरु हो चुकी है। खबरें हैं कि यशराज फिल्म्स स्टूडियो के 50 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की जाएगी। जहां पहले सिर्फ शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा था। वहीं, अब सूत्रों की मानें तो इस धमाकेदार एक्शन फिल्म में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
वॉर फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को शाहरूख खान की कमबैक फिल्म पठान की ज़िम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि ये विशुद्ध रूप से एक्शन फिल्म होगी जो शाहरूख खान को वापस स्थापित करने का दम रखती है। फिल्म से दीपिका पादुकोण का नाम भी जोड़ा जा रहा है।

शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में एक्शन फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं, अब वो एक फुल एक्शन बिग बजट फिल्म के साथ फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं। खबरें हैं कि इस लॉकडाउन के दौरान शाहरुख ने तीन- चार स्क्रिप्ट को लॉक किया है, जिसकी शूटिंग वह बैक टू बैक करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications