शाहरूख खान की 'खामोशी' के पीछे है क्या राज!
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 1000 हफ्ते पूरे होने के अलावा भी शाहरूख खान अन्य कई बातों की वजह से सूर्खियों में हैं। सलमान के साथ उनकी दोस्ती और फिर आप की अदालत के 21 वर्ष पूरे होने के मौके पर तीनों खान का एक स्टेज पर होना बॉलीवुड प्रेमियों के लिए आम बात नहीं थी। लिहाजा, शाहरूख पर जमकर खबर बनी।

लेकिन लगता है शाहरूख इन खबरों पर या इन बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। लिहाजा, उन्होंने खामोशी को बेस्ट माना। लोगों से अपने जुड़ाव को लेकर उन्होंने ट्विटर पर एक मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'लोगों से बातचीत के दौरान मुझे अहसास होता है कि कभी-कभी चुप्पी या खामोशी ही मेरी जुबान का एकमात्र स्रोत होती है।"
यह पढ़कर ऐसा लगता है कि शाहरूख फिलहाल अपनी किसी भी टिप्पणियों की वजह से खबरों में नहीं आना चाहते। क्योंकि फिलहाल उनकी बॉलीवुड जिंदगी में सब कुछ बेहतर चल रहा है।
आपको बता दें, बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों काफी उत्साहित हैं क्योंंकि हिन्दी सिनेमा के सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को रिलीज हुए 12 दिसंबर को 1,000 सप्ताह पूरे हो रहे हैं। यह फिल्म से जुड़े तमाम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के लिए काफी अहम पल है।


Click it and Unblock the Notifications