ALERT: 8 साल बाद.. शाहरूख खान के साथ फिर बनेगी इनकी धमाकेदार जोड़ी!
[गपशप] शाहरूख खान एक के बाद एक बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों की फिल्म से जुड़ते जा रहे हैं। आनंद एल राज, इम्तियाज अली के बाद अफवाह है कि किंग खान संजय लीला भंसाली के साथ भी एक फिल्म से करने वाले हैं। इतना ही नहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख को शिमित अमीन ने भी अपनी एक फिल्म का ऑफर दिया है।
जी हां, साल 2007 में शाहरूख खान और शिमित अमीन की जोड़ी ने चक दे इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। जिसे शाहरूख के करियर की बेस्ट फिल्मों में से माना जाता है। बहरहाल, कोई शक नहीं कि यदि यह जोड़ी फिर से साथ आती है तो फैंस के लिए जबरदस्त सरप्राइज होगा।
DHAMAKA: सलमान खान के बाद.. फिर शाहरूख के साथ दिखेगी इनकी जोड़ी!
रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में शिमित अमीन ने शाहरूख खान से मुलाकात की है और फिल्म के आइडिया पर बात की है। वहीं, शाहरूख ने भी शिमित से स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा है। यानि की कम से कम शाहरूख फिल्म से आइडिया से तो सहमत हैं।
बहरहाल, शाहरूख खान के फिलहाल दर्जन भर से ज्यादा फिल्मों के ऑफर हैं। अब वह कितनी फिल्मों में नजर आएंगे यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल शाहरूख गौरी शिंदे की फिल्म की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। वहीं, उनकी फिल्म फैन और रईस भी रिलीज को तैयार है।
यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
