ज्योतिष की शरण में किंग खान
बालीवुड के दूसरे सितारों की तरह अब शाहरूख खान भी ज्योतिष में विश्वास करने लगे है।
एक ज्योतिष के कहने पर उन्होंने अपनी आईपीएल टीम कोलकता नाइट राइडरस का नाम बदलकर नाइट राइडरस कर दिया है।
आजकल शाहरूख के साथ ज्योतिषी संजय बी जुमानी को देखा जा सकता है। उनके कहने पर पिछले साल शाहरूख, जुही चावला और जय मेहता ने टीम का नाम कोलकता नाइट राइडरस रखा था।
फिलहाल जुमानी ने शाहरूख को टीम की जर्सी के काले रंग को बदलने को भी कहा है। अब शाहरूख इसे बदलते है कि नही यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन बालीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान भी ज्योतिष की शरण में चले गए।


Click it and Unblock the Notifications