डॉन के लिए मुश्किल है सिगरेट छोड़ पाना
बॉलिवुड बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर से एक पार्टी के दौरान सिगरेट पीते नज़र आए और ये पार्टी किसी और की नहीं बल्कि उनके करीबी दोस्त करन जौहर की थी।
करन के 40वें जन्मदिन की पार्टी अटेंड करने के लिए बॉलिवुड के तमाम बड़े बड़े अभिनेता आए हुए थे। शाहरुख भी अपनी पत्नी गौरी खान के साथ एक बहुत ही स्मार्ट लुक में पार्टी में मौजूद थे। पर उनके हाथ में जलती हुई सिगरेट देखकर सभी एक बार फिर निराश हुए।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले शाहरुख की दोस्त और कोरियोग्राफर फराह खान ने तंबाकू निषेध दिवस पर कहा था कि शाहरुख खान का सिगरेट पीना उन्हें नहीं पसंद है और वो चाहती हैं कि शाहरुख सिगरेट छोड़ दें।
आईपीएल के समय भी शाहरुख राजस्थान के स्टेडियम में सिगरेट पीते पाए गए थे और इसके लिए उनपर मामला भी दर्ज हुआ था। पर इसके बावजूद शाहरुख खान पर कोई असर नहीं हुआ और करन की पार्टी में एक बार फिर किंग खान सिगरेट के साथ दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications