OMG: अमिताभ की नवासी और शाहरूख का बेटा गहरे दोस्त!
आपको सुनकर हैरत होगी कि हम क्या बात कर रहे हैं? लेकिन यही सच्चाई है कि इस समय लंदन में दोनों सितारों के बच्चे साथ पढ़ रहे हैं। जिन्हें हाल ही में साथ में लंदन के सेवन ओक्स स्कूलस्कूल ट्रिप में देखा गया है।
यहां बात हो रही है सदी के महानायक अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा की इकलौती बेटी नव्या नवेली नंदा और शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की ,जो कि हाल ही में लंदन पढ़ाई करने के लिए गये हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को काफी समझते भी हैं।
वैसे तो दोनों अभी बच्चे हैं लेकिन दोनों ही ठहरे सेलिब्रेटिज के बच्चे, इसलिए दोनों का साथ में देखा जाना अपने आप में ही काफी रोचक है। फिलहाल दोनों बच्चों की फोटो को इंटरनेट पर काफी लोकप्रियता मिल रही है।
खैर वैसे एक बात यहां सोचने लायक है कि शाहरूख मियां के जिंदगी के तार कुछ ऐसे ही हैं जो कि कहीं ना कहीं जाकर अमिताभ बच्चन या उनके परिवार से जुड़ ही जाते हैं। इसलिए कभी-कभी शाहरूख खान पर इल्जाम भी लगता है कि वह अमिताभ बच्चन को कॉपी करते हैं।
आईये आपको बताते हैं कि शाहरूख और अमिताभ की तुलना क्यों हो जाती है?


Click it and Unblock the Notifications