..................... Shahrukh Khan sleepless said English got emotionless, शाहरुख को लगता है इमोशनलेस हो गयी अंग्रेजी - Hindi Filmibeat

शाहरुख को लगता है इमोशनलेस हो गयी अंग्रेजी

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आजकल बिना नींद बिना चैन बस काम किये जा रहे हैं। अपनी आने वाली सबसे स्पेशल फिल्म जब तक है जान को सफल करने के लिए शाहरुख जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। पहले फिल्म की शूटिंग पर दिन रात का फर्क भुलाकर शाहरुख लगातार लगे रहे और अब जब फिल्म रिलीज होने वाली है तो फिल्म के प्रमोशन के लिए जब तक है जान की पूरी टीम के साथ शाहरुख लगे हुए हैं। साथ ही शाहरुख खान अपनी नींद ना पूरी हो पाने का गुस्सा भी उतार रहे हैं किसपर आइये जानते हैं।

मोबाईल पर शॉर्ट इंग्लिश में एसएमएस भेजन की आदत आप सभी होगी लेकिन यूं लगता है कि शाहरुख को ये आदत पसंद नहीं। उन्हें लगता है कि शब्दों को छोटा कर देने से उनसे जुड़े एहसास मर जाते हैं। जैसे कि okey शब्द को लिखते समय हम सिर्फ k का प्रयोग करते हैं। शाहरुख ने इसी उदाहरण को पेश करते हुए ट्वीट किया है "नॉनसेंस चीज हो रही है। मुझे याद है कि मुझे ये बताया गया ता कि okay इंग्लिश का सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला शब्द है। देखिये हमने किस तरह से इस मशहूर शब्द को भी रिप्लेस कर दिया है।"

शाहरुख ने आगे लिखा "सिर्फ मुझे ऐसा लग रहा है या फिर आप सभी को ये फील हो रहा है कि एसएमएस के जवाब में सिर्फ K लिखना ok तक ना यूज करना इस दुनिया का सबसे बड़ा इमोशनलेस खत्म करने काम है। क्या आप सभी इससे K हैं?"

शाहरुख की इस नाराजगी को देखते हुए यही लगता है कि नींद पूरी ना हो पाने की वजह से शायद शाहरुख थोड़ा परेशान हो गये हैं और अपना गुस्सा इस तरह से उतार रहे हैं। हाल ही में शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म जब तक है जान के प्रमोशन के लिए जालंधर पहुंचे थे और अब वो बाकी शहरों में भी फिल्म का प्रमोशन करने जा रहे हैं। अपनी इस स्पेशल फिल्म के प्रमोशन में वो किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन शाहरुख इस तरह से अपना गुस्सा जताने से बेहतर है कि आप थोड़ा आराम करें और खुशी खुशी अपनी फिल्म का प्रचार करें। वैसे भी आपकी जब तक है जान के आगे कोई नहीं टिकने वाला सो जस्ट चिल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X