Breaking Buzz: शाहरूख खान का करोड़ों का एक्शन धमाका - सलमान के फेवरिट अली अब्बास ज़फर के साथ!
जब से शाहरूख खान ने फिल्मों से अपना ब्रेक अनाउंस किया है, तब से ही फैन्स उनके वापस आने की राह देख रहे हैं। हर वक्त किसी ना किसी फिल्म के साथ उनका नाम जोड़ ही दिया जाता है। आखिरी अपडेट की मानें तो शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में काम कर रहे थे।
लेकिन अब खबर है कि शाहरूख खान ने राजकुमार हिरानी के प्रोजेक्ट को साइड हटाकर, अली अब्बास ज़फर की अगली फिल्म साइन कर ली है। ये फिल्म एक बहुत बड़ी एक्शन इंटरटेनर होगी।

अब चूंकि ये शाहरूख खान की कमबैक फिल्म होगी इसलिए इसका बजट बहुत ही बड़ा बताया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी बाकी डीटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई। अब देखना है कि शाहरूख का ये कदम कितना सही और कितना गलत निकलेगा।
गौरतलब है कि ये प्रोजेक्ट यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा और फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि हाल ही में सलमान खान ने रेस 3 जैसी एक्शन फिल्म की जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
वहीं अली अब्बास ज़फर की आखिरी फिल्म भारत को भी लोगों से औसत रिस्पॉन्स ही मिला और यशराज फिल्म्स का आखिरी बिग बजट प्रोजेक्ट, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, बुरी तरह से पिट गई।
ऐसे में शाहरूख के इस फैसले से लोग थोड़ा डर ज़रूर गए हैं। वहीं 2020 में शाहरूख खान को इन सुपरस्टार फिल्मों का सामना करना पड़ेगा -


Click it and Unblock the Notifications
