डॉन की बीवी को डराती है चिकनी चमेली?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख़ यशराज बैनर तले बन रही एक फिल्म कि शूटिंग के सिलसिले में लंदन में थे। फिल्म में बतौर हीरोइन कटरीना कैफ अभिनय कर रही थी शूटिंग के दौरान शाहरुख़ कटरीना के काफी करीब और उनका ख्याल करते दिखे। जहाँ वजह बना खराब मौसम, वहां की ठंड में शाहरुख ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि मौसम की मार किसी भी तरह कैट पर ना पड़े। भले ही कैट की फैमिली वहां रहती है, लेकिन कटरीना तक स्पेशल जैकेट्स पहुंचाने के लिए शाहरुख़ ने पर्सनल स्टाफ को नियुक्त किया था।
इसके अलावा, लंदन में कुछ सिक्युरिटी इशू के चलते शाहरुख ने कैट का पूरा ध्यान रखा और उन्होंने अपने बॉडीगार्ड्स को बाकायदा इंस्ट्रक्शंस दीं थी कि वो उनसे ज्यादा कटरीना का ध्यान रखें। साथ ही शाहरुख़ से जुड़े सूत्र ने ये भी बताया कि कुछ दिनों पहले शाहरुख ने कैट को एक स्पेशल जिम बैग गिफ्ट किया था, जिसके साथ भेजे गए कार्ड पर लिखा था, 'हैपी वर्कआउट'। राज की बात यह है कि शाहरुख़ ये अच्छी तरह जानते थे कि कैट जिम जाने के लिए एक ऐसे ही बैग कि तलाश में थी।
गौरतलब है कि कटरीना कुछ ही दिनों में शाहरुख से काफी घुल-मिल गई हैं और प्रफेशनल ही नहीं, बल्कि पर्सनल मामलों में भी अक्सर उनसे सलाह लेती हैं और वहीँ शाहरुख़ भी उनका पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें सही सलाह देते है। बहरहाल, ये तो आने वाला वक़्त बताएगा कि शाहरुख यूं ही सैंटा क्लाज़ बन रहे है या उनका असल मकसद सलमान से निकटता लाना है | वैसे भी बीते कई दिनों से शाहरुख़ अपने बिगड़े संबंधों को सुधारने कि भरसक कोशिश करते नज़र आ रहे है।


Click it and Unblock the Notifications