जब शाहरुख खान को इन्होंने मारा थप्पड, आज तक नहीं भूले वो वाकया, फिर से बताई पूरी कहानी
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्हीं में से एक फिल्म है शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो। इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से लोगों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। हो भी क्यों न पहली बार शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की बात करें तो अपनी फिल्मों में एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं हटते शायद यही बात उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। हर एक्सपेरिमेंट पर उनकी लगन और मेहनत साफ दिखती है। हाल ही में उन्होंने इस लगन के पीछे की कहानी बताते हुए मजेदार किस्सा शेयर किया है।
[ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स का Dhamaka, दीपवीर की शादी ने किया ऐसा कमाल, आपने देखा?]
उन्होंने बताया कि 'करियर के शुरुआती दौर में मैं बहुत सारी फिल्में एक साथ करता था। मुझें तीन-तीन शिफ्ट में काम करता था। एक बार एक फिल्म के सेट पर जब में सरोज जी के साथ काम कर रहा था तो मैंने उनसे कहा कि बहुत काम है.. मैं थक गया हूं। ये सुनते ही सरोज जी ने प्यार से मुझे थप्पड़ मारा और कहा कि ऐसा कभी मत कहना कि ज्यादा काम है।' शाहरुख खान ने आगे कहा कि कितना भी कर लो हमारी इंडस्ट्री में काम कभी ज्यादा नहीं होता। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऊपरवाले ने इतना दिया।

मालूम होता है कि शाहरुख आज तक सरोज जी की बातों को नहीं भूले। तभी वे काम से कभी पीछे नहीं हटते, शाहरुख खान ने जीरे को लिए काफी मेहनत की है। जीरो 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बन रही है। लिहाजा, किंग खान चाहते हैं कि जीरो का प्रमोशन इतना जबरदस्त हो कि कमाई के मामले में यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications