धमाकेदार फिल्म की REMAKE- साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान खान!
शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ एक फिल्म में देखना भला किसे अच्छा नहीं लगेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह ख्वाब सच करने वाले हैं निर्देशक संजय लीला भंसाली। जी हां, कैमियो नहीं.. बल्कि भंसाली इन दोनों स्टार्स के साथ एक फिल्म बनाना चाहते हैं, जो कि 1991 में आई फिल्म सौदागर की रीमेक होगी।
एक साथ तीन फिल्में साइन- अक्षय कुमार करेंगे बैक टू बैक धमाका
दिलीप कुमार और राज कुमार स्टारर फिल्म सौदागर दो दोस्तों की कहानी है.. जहां कुछ कारणों से उनके बीच दुश्मनी हो जाती है। यह सुपरहिट फिल्म थी। खासकर इसके गाने काफी शानदार थे। यदि शाहरुख और सलमान इस फिल्म के लिए तैयार हो जाते हैं.. तो कोई शक नहीं कि यह काफी धमाकेदार फिल्म होने वाली है.. खासकर फैंस तो क्रेजी हो जाएंगे।

संजय लीला भंसाली को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करने में करीब 9 महीनों से ज्यादा का समय लगेगा। जिसके बाद इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू हो सकती है। इससे पहले शाहरुख- सलमान को हमने करण- अर्जुन, कुछ कुछ होता है और हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में साथ देखा है। जबकि दोनों ने कई फिल्मों में साथ कैमियो किया है।


Click it and Unblock the Notifications