#ViralPic: शाहरूख - सलमान का नया रोल - माईकल लाल - साईकल लाल

शाहरूख खान ने अपनी और सलमान की नई तस्वीर ट्वीट कर दी है और ट्विटर बौरा गया है। दरअसल, सलमान खान को सबने हमेशा साईकिल पर देखा ही है। पर इस बार उनका साथ दिया शाहरूख खान ने। दोनों साईकिल पर बैठे दिखे। अब चलाई कितनी पता नहीं।
[सोचा शाहरूख भी कुछ अच्छी फिल्में कर ले, मैंने छोड़ दी - सलमान]

लेकिन शाहरूख ने फोटो डाल दी। भाई भाई - साईकिल पर। इससे प्रदूषण नहीं होता। शाहरूख ने आगे लिखा - भाई का कहना है - माईकल लाल और साईकल लाल।

salman khan shahrukh khan new picture

शाहरूख सलमान इस तस्वीर में लग बहुत ही क्यूट रहे हैं। वैसे भी उन्हें जब भी साथ में देखा गया है दोनों ने सबको बहुत ही खुश किया है। अब तो सलमान ने सुलतान का शाहरूख वाला प्रोमो भी निकाल दिया है। आपने भी देख ही लिया होगा।
[#ViralVideo: रिलीज़ हुआ सुलतान का शाहरूख वाला सीन...देखिए तुरंत!]

शाहरूख सलमान की एक पुरानी तस्वीर भी हमें बहुत पसंद है इसमें शाहरूख खान और सलमान खान शायद किसी की शादी में नाच रहे हैं या कुछ और कर रहे हैं। लग दोनों बारात में डांस करने वाले लड़के ही रहे हैं। दोनों का ड्रेसिंग स्टाईल ज़रा इग्नोर कर देते हैं, क्या किया जाए ज़माना ही वैसा था।

हालांकि पीछे किसी के हाथ में माईक देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये तस्वीर किसी की शादी की है। एक मिनट ये 'कोई' तो सिंगर अभिजीत हैं जिन्होंने पिछले साल सलमान खान के हिट एंड रन केस पर ऊल ज़लूल बयान देकर काफी लाईमलाईट बटोरी थी।

बहरहाल, सलमान शाहरूख को साथ साथ बॉलीवुड में 25 साल हो गए। वैसे 25 साल पहले बाकी सुपरस्टार्स क्या कर रहे थे ज़रूर जान लीजिए - [23YearsAgo: अजीब रोमांस कर रहे थे सलमान, शाहरूख से हारे थे आमिर, अक्षय]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X