जब सलमान और शाहरूख साथ हैं....तो फिर कोई क्या नहीं कर सकता!
कहते हैं ना कि ज़िंदगी में कोई रिश्ता निभाइए या मत निभाइए पर दोस्ती हमेशा निभानी चाहिए। और करण जौहर ने ये दोस्ती हमेशा निभाई है। यूं देखा जाए तो पूरा बॉलीवुड उनका दोस्त है। और जो नहीं था वो भी धीरे धीरे हो गया।
और अब करण जौहर के यही दोस्त उनका साथ निभा रहे हैं। अगर सूत्रों की मानें तो भले ही धर्मा प्रोडक्शन्स अपने नए ऑफिस में शिफ्ट हो गया है लेकिन आर्थिक तौर पर धर्मा की फिल्मों को पिछले कुछ सालों में काफी घाटा हुआ। देखा जाए तो यश जौहर के साथ करण जौहर की आखिरी ब्लॉकबस्टर थी - कल हो ना हो।
[BRAND NEW 'धूम सीरीज़' ला रहे सलमान!]
लेकिन इसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने कोई ऐसी तगड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं थी। हालांकि प्रोडक्शन हाउस को इतना बड़ा तो कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फिर भी करण जौहर थोड़े परेशान चल रहे हैं।
और ऐेसे वक्त में उनका हाथ थामा है शाहरूख खान और सलमान खान। दोनों ही सुपरस्टार, करण जौहर के साथ मिलकर उनके आने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब दोस्ती की है, निभानी तो पड़ेगी। वैसे जानिए धर्मा की पिछली कुछ फिल्मों का हाल -


Click it and Unblock the Notifications