शाहरूख के दुश्मन सलमान के साथ गौरी कर रही हैं पार्टी!

सलमान खान और शाहरुख खान के बीच की दुश्मनी से हर कोई वाकिफ है। दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हो चुकें हैं कभी ऐश को लेकर तो कभी कैटरीना कैफ को लेकर। इन झगड़ों के बाद दोनों खान एक दूसरे को देखना ही पसंद नहीं करते हैं।

इनके बीच बॉलीवुड में कई लोगों ने सुलह कराने की कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें बेकार ही साबित हुईं। लेकिन अब लगता है कि इनके बीच दुश्मनी की कभी ना पिघलने वाली बर्फ लगता है कि अब पिघलने वाली है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्या हुआ जिसके चलते इनकी दुश्मनी खत्म होने वाली है।

दरअसल खबर आई है कि कुछ दिन पहले शाहरुख की वाइफ गौरी खान को सलमान के साथ मुंबई में एक पार्टी में देखा गया। गौरी सलमान के भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान द्वारा रखी गई एक बर्थ डे में शामिल हुईं। गौरी इस पार्टी में अनिल कपूर के भाई संजय कपूर के साथ पहुंची थी।

जैसे ही गौरी इस पार्टी में पहुंची तो हर किसी को हैरानी हो रही थी कि गौरी सलमान की पार्टी में क्या कर रही हैं। क्योंकि इससे पहले गौरी कभी भी सलमान या उनके घरवालों की किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुईं। इस पार्टी में गौरी काफी देर तक थी और वो भी सलमान के मौजूदगी में। इस बात से सबको यही लगने लगा है कि गौरी की इस पहल से शायद सल्लू और शाहरूख के बीच की दुश्मनी खत्म हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X