ये दोस्ती सिर्फ एक दिखावा है!

बॉलीवुड के दो दिग्गज खानों शाहरुख खान और सलमान खान के बीच दोस्ती की खबरें आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों का मानना है कि साल 2013 इन दोनों खानों के बीच की खाई को भर देगा और एक बार फिर से ये दोनों दोस्त बन जाएंगे। लेकिन सच तो ये है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों खानों के बीच की ये खाई इतनी गहरी हो चुकी है कि अब शायद इसे भर पाने में काफी वक्त लगेगा। हालांकि दोनों खान अब धीरे धीरे एक दूसरे को लेकर कुछ प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं तो इसका मतलब ये है कि दोनों के दिल एक दूसरे के नाम पर खुशी या गम जाहिर करने लगे हैं लेकिन अभी भी दोस्ती के मकाम तक पहुंचने में इन दोनों को काफी वक्त लगेगा।

हाल ही में अपने शो बिग बॉस 6 के दौरान सलमान खान ने शाहरुख खान की काफी तारीफें की। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान आज जो भी हैं वो अपनी कड़ी मेहनत और अपने फैन्स के प्यार के बल पर हैं। उसके कुछ ही दिन पहले ये खबर आई थी कि शाहरुख खान ने सलमान खान की फिल्म दबंग 2 अपने घर पर बैठकर अपनी पत्नी गौरी खान के साथ देखी। उसके बाद नये साल की शाम बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स के दौरान भी सलमान खान की फिल्म एक था टाईगर को बेस्ट थ्रिलर फिल्म का अवॉर्ड मिलते समय शाहरुख खान ने जमकर तालियां बजाईं। साथ ही जब स्टेज पर दो एंकरों के द्वारा शाहरुख और सलमान की मिमिक्री की गयी तब भी शाहरुख ने काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दीं।

Shahrukh Khan and Salman Khan

उसके बाद हाल ही में जब अर्जुन रामपाल सलमान के शो बिग बॉस में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे तो सलमान ने उनके और शाहरुख के बीच चल रहे झगड़े को लेकर कुछ सवाल कर दिये। लेकिन अर्जुन इन सवालों से पल्ला झाड़ गये। कहा जाता है कि जब दो लोग एक दूसरे को लेकर कुछ महसूस करने लगें तो उनके बीच एक रिश्ता बन जाता है। काफी समय से शाहरुख खान औऱ सलमान खान एक दूसरे को लेकर कुछ भी महसूस नहीं कर रहे थे और साथ ही एक दूसरे के नाम पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया तक देने से बच रहे थे लेकिन साल 2012 में कई बार ऐसा हुआ कि दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। लोगों ने तो ये उम्मीद लगा ली है कि साल 2013 दोनों खानों को एक दूसरे के करीब ले आएगा लेकिन अब देखिये ये उम्मीद कहां तक सही होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X