तो क्या सलमान और शाहरूख में दोस्ती पक्की!

बॉलीवुड में जब दुश्मनों का नाम आता है तो लोग सलमान खान और शाहरूख खान की दुश्मनी का नाम सबसे पहले लेते हैं। लेकिन लगता है कि अब इनकी दोस्ती जल्द ही मिटने ही वाली है और ये दोनों पहले की तरह पक्के दोस्त बन जाएंगे। देखिए रितेश के भाई धीरज की शादी में सितारों की चमक

अब हमें इनकी दोस्ती के दो कारण दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहला कारण तो यह है कि हाल ही में खबर आई है की सलमान शाहरूख के पड़ोसी बन गए हैं। जी हां सलमान ने हाल ही में एक घर लिया है वो भी शहरूख के बंगले मन्नत के पास।

लेकिन अब हम आपको दूसरी वजह भी बता देते हैं जी हां अब रितेश की भाई धीरज देशमुख की शादी होने जा रही है। इस शादी में शाहरूख और सलमान दोनों को ही इनवाइट किया गया है। पहले सलमान एक था टाइगर की शूटिंग के लिए लंदन में थे लेकिन अब तो वह लंदन से भारत भी लौट आएं हैं। सल्लू ने रितेश और जेनेलिया की शादी मिस कर दी थी। तब एक बात यह हो सकती है कि वो इस शादी में जरूर आएं।

हालांकि अब शाहरूख इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गए हुए हैं। शाहरूख को अगर मौका मिलेगा तो वह जरूर इस शादी का हिस्सा बनेंगे। अगर शाहरूख नहीं जाते हैं तो उनकी पत्नी गौरी खान तो जरूर जाएंगी।

वैसे लोग रितेश और जेनेलिया की शादी में बस इसी इंतजार में थे कि कब शाहरूख और सलमान का आमना सामना होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका। इस बार फिर से देशमुख परिवार में शादी है और फिर यही उम्मीद की जा रही हैं कि अब ये नये पड़ोसी जल्द ही इस शादी में दोस्त बन जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X