DHAMAKA: शाहरूख, सलमान की BLOCKBUSTER तो फाइनल.. अक्षय का है इंतजार!
शाहरूख खान ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। जी हां, आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। हां.. हां.. 2018, ना कि 2017.. कोई शक नहीं कि बॉलीवुड आजकल काफी फास्ट हो गया है।
हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि अभी साल 2016 खत्म भी नहीं हुई है और 2018 के फिल्मों की लिस्ट धीरे धीरे सामने आना शुरू हो गई है। सिर्फ शाहरूख खान की फिल्म ही नहीं, बल्कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के लिए भी साल 2018 की ईद लॉक कर ली गई है।
दो फिल्में.. और सलमान, शाहरूख के साथ.. रेस में शामिल अक्षय कुमार
यानि की साल 2018 में दोनों खान की एक एक फिल्म तो फाइनल है। जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार है। कोई शक नहीं जल्द ही अक्षय कुमार भी आजादी का दिन.. यानि की 15 अगस्त वीकेंड लॉक कर लेंगे। आखिर वह क्यों पीछे रहे..
बहरहाल, 2018 तो फिलहाल दूर कि बात है, क्योंकि उससे पहले ही शाहरूख खान, सलमान खान कई धमाकेदार फिल्मों के साथ हमारे सामने आने वाले हैं। यहां देंखे शाहरूख खान, सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

