..................... I am alone : sharukh | आज मैं अकेला हूं : शाहरूख - Hindi Filmibeat

आज मैं अकेला हूं : शाहरूख

Sharukh khan
आज मैं अकेला हूं : शाहरूख
लगता है बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान आज इस इंडस्ट्री में पूरी तरह से अकेले पड़ चुके हैं तभी तो जब फ्रैंडशीप डे आने ही वाला है ऐसे में ये लोगों से कहते फिर रहें है कि मेरा कोई दोस्त नहीं है, आज मैं अकेला हूं।

आपको याद होगा कि हाल ही में करण जौहर ने अपने अगले प्रेजेक्ट के लिए सलमान खान को साइन कर लिया है। सलमान और शाहरूख की दुश्मनी तो फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई जानता है इन दोनों की दुश्मनी नें ही बॉलीवुड को दो खेमों में पहले ही बांट दिया है। दोस्त जब किसी दुश्मन से हाथ मिला ले तो वह दुश्मन बन जाता है, इसी तरह सलमान से हाथ मिला लेने के बाद करण भी किंग खान के दुश्मनों की लिस्ट में आ चुके हैं।

इस दोस्ती की वजह से काफी आहत हुए किंगखान के दिल में छुपी बात आज जुबां पर आ ही गयी। हाल- फिलहाल शाहरूख अपनी फिल्म रॉवन में व्यस्त हैं और उसे प्रमोट करने में कोई कसर भी नहीं रहने देना चाहते। इनकी माने तो दोस्ती जीवन में सबसे अनमोल है लेकिन आज वो अकेले हैं इसिलए इस फ्रेंडशीप डे पर शाहरूख कुछ नये दोस्त बनाएंगे । करण से दोस्ती में धोखा खा चुके शाहरूख का बुरा हाल देख कर तो सचमुच लगने लगा है कि शाहरूख को सचमुच कुछ ऐसे दोस्तों का साथ चाहिए जिनके साथ रहकर वो सारे गम भुला दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X