आलिया भट्ट के साथ रोमांस.. या No रोमांस.. शाहरूख ने किया खुलासा!
[गपशप] शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म की 20 दिनों की शूटिंग और बची है, फिर इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरु कर दिया जाएगा। रईस के बारे में शाहरूख बताते हैं कि उन्होंने आजतक कभी इतनी इंटेंस फिल्म नहीं की है।
उन्होंने कहा कि राहुल ढ़ोलकिया काफी अलग किस्म के निर्देशक हैं। वहीं आजकल शाहरूख की जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है गौरी शिंदे की फिल्म, जिसमें शाहरूख के साथ हैं आलिया भट्ट।
Must Read: 'मैं बाथरूम में गेरूआ गाने पर डांस करती हूं..'
शाहरूख ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, यह फिल्म टिपिकल लव स्टोरी जैसी नहीं है। गौरी शिंदे ने कहानी को काफी दिलचस्प बना दिया है। फिल्म में मेरा काफी कम पार्ट है.. स्क्रीन पर नहीं.. लेकिन लवर के तौर पर। फिल्म में मेरा रोमांटिक नहीं, कुछ अलग ही किरदार है।
बहरहाल, इस साल सबसे पहले शाहरूख खान की फैन रिलीज होने वाली है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
यहां जानिए शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

