शाहरूख खान फिर कर रहे हैं गलती, बॉक्स ऑफिस पर भी बन जाएंगे ZERO!
शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म ज़ीरो को लेकर काफी ज़्यादा सतर्क हैं। वो फिल्म को लेकर कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं। और अब खबर है कि शाहरूख खान को फिल्म के हिट होने का पूरा भरोसा है। कारण है फिल्म का क्लाईमैक्स।
दरअसल, माना जा रहा है कि शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो का क्लाईमैक्स, बॉलीवुड के बेहतरीन ट्विस्ट वाले क्लाईमैक्स में से एक है और पूरी कहानी पलट कर रख देगा।

इतना ही नहीं फिल्म में Sci Fi कनेक्शन है। यानि कि साइंस फिक्शन और इसलिए शाहरूख खान फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त है। माना जा रहा है कि फिल्म के हर किरदार का कनेक्शन ऊपरी दुनिया से है।
कुछ याद आया? आमिर खान की पीके, ऋतिक रोशन की कोई मिल गया, सलमान खान की जानेमन, अक्षय कुमार की जोकर सबमें ये कनेक्शन ट्राई किया जा चुका है तो शाहरूख कैसे पीछे रहते।
लेकिन डर ये है कि शाहरूख खान का ये पासा पलट ना जाए। उनकी रा.वन भी साइंस फिक्शन थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। हालांकि अगर ये ट्विस्ट बेहतरीन हुआ तो शाहरूख का करियर वापस पटरी पर ला सकता है।
अगर क्लाईमैक्स धुंआधार रहा तो बस समझ लीजिए फिल्म भी शानदार ही होगी। ऐसी कुछ फिल्में आपको याद भी दिला देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications

