अब यही एक झूठ बचाएगा शाहरूख खान की इज़्जत?
ना ना करते हुए भी शाहरुख खान की अगली तस्वीर से साफ है कि इम्तियाज़ अली की फिल्म में पगड़ी पहने नज़र आएंगे। पर क्या ये उनकी इज़्जत बचा पाएगी?
इम्तियाज़ अली की फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी और शाहरूख इसमें एक सिख का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरूख खान एक सिख होंगे जिसकी कहानी पंजाब से लंदन तक की होगी।
गौरतलब है कि हाल ही में शाहरूख ने इम्तियाज़ अली को तमाशा, हाईवे और रॉकस्टार के सीरियस वाले फेज़ से बाहर निकलकर पुराना रोमांस किंग बनने की सलाह भी दे डाली है।

शाहरूख ने ही इम्तियाज़ को आइडिया दिया था कि कुछ हल्की फुल्की रोमांटिक कॉमेडी बनाए। और रात रात भर फिल्म पर काम चला है। लेकिन ये तो तय है कि शाहरूख खान पगड़ी का फैशन वापस लाने वाले हैं
हालांकि शाहरुख खान ने पहले इस बात को नकारा है कि वो पगड़ी वाले सरदार बने हैं। पर ये तो तय है कि इस बार पगड़ी ही शाहरुख खान की इज़्जत बचाएगी -


Click it and Unblock the Notifications