PICS:शाहरूख के बेटे अबराम की पहली सेल्फी नेट पर वाइरल
शाहरूख खान के बेटे अबराम का फिल्म डेब्यू तो सबने देखा है लेकिन अब वो थोड़ा बड़े हो गए हैं। सेल्फी खिंचवाने जितने। फेसबुक पर अबराम खान के एक फैन पेज ने शाहरूख के बेटे अबराम की फोटो...अरे नहीं सेल्फी पोस्ट की। और कुछ ही घंटों में ये सेल्फी वाइरल हो गई है। फोटो कहां से लीक हुई इसमें किसी को दिलचस्पी नहीं है।
खैर अबराम इस फोटो में काफी क्यूट लग रहे हैं और उनमें शाहरूख की झलक साफ नज़र आ रही है। इस फोटो में अबराम के साथ दिखाई दे रहे हैं उनके बड़े भाई आर्यन खान के एक दोस्त और अबराम के लुक्स बिल्कुल अपने पापा शाहरूख जैसे लग रहे हैं। हां क्यूटनेस में अबराम को डेफिनिटली आप ज़्यादा नंबर देंगे। भई सही है तभी तो दीपिका पादुकोण भी शाहरूख खान को छोड़कर अबराम पर फ्लैट हो गई थीं।
PICS : ये है बॉलीवुड के future stars


Click it and Unblock the Notifications
