ना चाहिए शिवाय...ना ही अजय देवगन...2 नवंबर को बस #Khan और #Dhamaka
शाहरूख खान स्टारर रईस को लेकर फिलहाल कोई बात नहीं हो रही है। क्योंकि फिल्म की टीम एक्सेल इंटरटेनमेंट फिलहाल बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के साथ आलिया भट्ट स्टारर डियर ज़िंदगी का ट्रेलर रिलीज़ होना है।
और अब खबर है कि शाहरूख खान के जन्मदिन पर अकेला खान धमाका होगा। यानि कि रईस का ट्रेलर। रईस का टीज़र भी पिछले साल इसी वक्त आया था और लोगों को काफी पसंद आया था।

हालांकि धीरे धीरे फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह काफी कम हो चुका है और इसलिए रईस के प्रोड्यूसर एक्सेल इंटरनटेनमेंट ने यह तय किया है कि एक बार फिर शाहरूख के जन्मदिन पर ही ये धमाका किया जाए।
[#Stardom: "शाहरूख - सलमान हमेशा सुलतान बने रहना चाहते हैं !"]
फिल्म को लेकर वैसे भी लोगों में काफी उत्सुकता थी लेकिन फिल्म इतना पोस्टपोन हो चुकी है कि अब फिल्म को लेकर कोई उत्साह लोगों में नहीं बचा है।
वहीं पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ प्रदर्शन के बाद एक बार फिर फिल्म की रिलीज़ पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि फिलहाल तो फिल्म ऋतिक रोशन की काबिल के साथ क्लैश हो रही है।
[#WordWar: ऋतिक के एक बयान ने शाहरूख खान को धो डाला!]
जहां काबिल का ट्रेलर शिवाय के साथ जुड़ने की खबरें हैं वहीं 4 ही दिन बाद शाहरूख खान की रईस का ट्रेलर आ जाएगा और ऐसे में दोनों फिल्मों में एक बार फिर से ताज़ी टक्कर शुरू हो जाएगी।
जानिए रईस में क्या है खास -
प्लॉट
शाहरूख का रईस किरदार - मियांभाई, गुजरात के एक बिज़नेसमैन अब्दुल लतीफ पर आधारित है जो 90 के दशक में गुजरात का सबसे बड़ा शराब माफिया था।
लीगल नोटिस
इस नोटिस के मुताबिक रईस की टीम से यह पूछा गया है कि आखिरकार 'अब्दुल लतीफ' के जीवन पर फिल्म क्यों और कैसे बनायी जा रही है। नोटिस में कहा गया है कि मुश्ताक के पिता एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन और सामाजिक लोगों से जुड़े हुए इंसान थे।
गुजरात में विरोध
हाल ही में जब 'रईस' की टीम शूटिंग के लिए भुज पहुंची तो वहां शाहरूख खान को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। विश्व हिंदू परिषद् के सदस्यों ने जाकर चलती शूटिंग के बीच प्रदर्शन शुरू कर दिया।
शराब माफिया
रईस 1990 में एक गुजरात के एक शराब माफिया की कहानी है जो वहां का सबसे बड़ा बिज़नेसमैन था। उस दौर में गुजरात में शराब पर पाबंदी अपने चरम पर थी।
शाहरूख खान का लुक
फिल्म में शाहरूख खान का लुक काफी अलग है। वो एक दमदार किरदार में और फिल्म की जो तस्वीरें लीक हुई हैं उनसे ये बात साफ है कि शाहरूख खान एक निगेटिव या ग्रे शे़ड में हैं लेकिन वो गरीबों के मसीहा हैं या नहीं ये तो फिल्म ही बताएगी।
धमाकेदार ड्रामा
रईस एक धमाकेदार ड्रामा है जिसमें फिलहाल शाहरूख खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी दोनों ही विलेन लग रहे हैं। हालांकि दोनों ही एक दूसरे को ज़बर्दस्त टक्कर देते नज़र आएंगे।
चक दे, स्वदेस के बाद....
चक दे इंडिया और स्वदेस के बाद शाहरूख खान से एक और बिल्कुल हटके फिल्म की उम्मीद की जा रही है। इसकी झलक रईस के टीज़र में दिख चुकी है। वैसे भी हैप्पी न्यू ईयर के बाद दिलवाले से उबरना मुश्किल हो चुका है।
ज़बर्दस्त स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट ज़बर्दस्त है। माहिरा खान पाकिस्तान टीवी के ज़रिए दर्शकों की फेवरिट बन चुकी हैं। वहीं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस समय अपने करियर के बेस्ट पर हैं।
डायलॉग्स
रईस टीज़र की शुरूआत ही शाहरूख के दमदार डायलॉग से होती है.. अम्मी जान कहती है, कोई धंधा छोटा नहीं होता.. और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता.. कोई शक नहीं फिल्म में तगड़े डॉयलोग्स सुनने को मिलेंगे।
राहुल ढोलकिया का गुजरात
परज़ानिया में राहुल ढोलकिया ने जैसा गुजरात दिखाया वो डरावना था। और एक बार फिर एक गहरी फिल्म के लिए दर्शक उम्मीद लगाकर बैठे हैं। फिल्म के सेट, कहानी और किरदार सब कुछ शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications










