Pathaan की टिकट दर कम होते ही फिर से बुकिंग में आई उछाल? टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड्स!

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज के बाद से ही लगातार झंडे गाड़ रही है और शुरुआत में फिल्म ने काफी दमदार बिजनेस किया था। जैसे जैसे समय गुजरा और लोग थिएटर्स में कम हुए तो मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक शानदार दांव खेला है और वो सफल भी साबित हुआ है। दरअसल इस फिल्म की टिकट दर में कटौती कर दी गई थी जिसके बाद से लगातार इसकी बुकिंग में उछाल देखने को मिल रही है।
पठान ने शुक्रवार को 99,120 बुकिंग की तुलना में अपने दूसरे सोमवार के को 92,922 टिकटों की बिक्री दर्ज की है। इसी तरह, आईनॉक्स और बाकी मल्टीप्लेक्स में फिल्म को लेकर बढ़ोतरी देखी गई।
आईनॉक्स ने शुक्रवार को 83,461 की तुलना में सोमवार को 81,850 बिक्री दर्ज की, जबकि सिनेपोलिस ने शुक्रवार को 44,009 एंट्री की तुलना में सोमवार को 38,196 की बिक्री दर्ज की। इस तरह से लगातार फिल्म की बुकिंग को लेकर फिर से उछाल देखने को मिल रहा है।
बीच में ऐलान किया गया था कि पठान की टिकट दर में कटौती की जाएगी। आम तौर पर काफी कम देखा जाता है कि इस तरह दूसरे सोमवार या तीसरे सोमवार को किसी फिल्म को लेकर लोगों की ऐसी दीवानगी दिखे लेकिन ये पठान के साथ हुआ है।
इस वक्त फिल्म काफी दमदार बिजनेस कर रही है और अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि काफी जल्दी फिल्म 900 करोड़ के जादुई आकड़े को छूने वाली है। शाहरुख खान ने इस फिल्म के साथ काफी लंबे समयके बाद वापसी की है और फैंस ने उनको काफी प्यार दिया है।


Click it and Unblock the Notifications