शाहरूख खान की अगली फिल्म - यशराज फिल्म्स के 50 सालों का धमाकेदार जश्न
शाहरूख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ मानी जा रही थी लेकिन अब खबर है कि ये फिल्म फिलहाल कोरोना के चलते शुरू नहीं की जा सकती है। दरअसल, इस फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग विदेश में होनी है जो फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में अब शाहरूख आखिरकार अपनी अगली फिल्म शुरू करेंगे।
ये फिल्म होगी वॉर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा और ये यशराज के 50 शानदार साल का जश्न मनाने के लिए बनाई जा रही है चंद धमाकेदार फिल्मों में से एक होगी।

गौरतलब है कि शाहरूख खान के पास एक नहीं बल्कि चार फिल्मों के ऑफर थे। इनमें से फाईनल कौन सी होगी किसी को नहीं पता। चारों ऑफर बॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशकों के हैं। इसलिए शाहरूख दुविधा में थे।
वहीं तमिल डायरेक्टर अटली ने एक कॉमर्शियल मसाला फिल्म का ऑफर शाहरूख को दिया। फिल्म का नाम था सनकी। इसके अलावा गो गोआ गॉन डायरेक्टर राज डीके की एक कॉमेडी थ्रिलर भी शाहरूख को दिलचस्प लगी।


Click it and Unblock the Notifications