#Risky: शाहरूख फैन्स का दिल ज़ोर से टूटेगा....एक और फ्लॉप की तैयारी?

शाहरूख खान के फैन्स को बहुत ही ज़ोर का झटका लगने वाला है। पहले तो उनकी आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के ट्रेलर को काफी मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। किसी को छिछोरे शाहरूख पसंद आए और किसी को नहीं।

यही काम फिल्म के नाम के साथ भी हुआ था। फिल्म का नाम किसी को नहीं पसंद आया था। और अब फिल्म से जुड़ी एक और चीज़ किसी को पसंद नहीं आएगी।

shahrukh-khan-s-jab-harry-met-sejal-is-not-giving-good-vibes

इम्तियाज़ अली की फिल्मों का सबसे मज़बूत पॉइंट होते हैं फिल्म के गाने। जब हैरी मेट सेजल का एक गाना आ चुका है और इसे सुनकर आप केवल निराश होंगे। राधा नाम के इस गाने में कुछ भी अच्छा नहीं है।

इससे भी बुरी खबर ये है कि इस गाने को देखकर आपको तुरंत मटरगश्ती की याद आ जाएगी। और हैरी मेट सेजल के साथ ऐसा कुछ ज़्यादा ही हो गया है। यहां देखिए गाना।

अनुष्का के डायलॉग्स सुनकर आपको जब वी मेट की झल्ली सी गीत याद आएगी तो पहले ट्रेलर को देखकर जब वी मेट का डीसेंट होटल भी याद आएगा। फिल्म की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं जहां शाहरूख का पगड़ी लुक देखकर आपको लव आजकल के सैफ अली खान याद आ जाएंगे।
[BOX OFFICE पर 2100 करोड़ की कमाई...शाहरूख खान का नाजायज़ करियर!]

गपशप गली में चर्चा ये भी है कि पहले फिल्म का नाम रौला था जो किसी की समझ में नहीं आया। उससे पहले फिल्म का नाम द रिंग माना जा रहा था। बीच में फिल्म का नाम रहनुमा हुआ।

अब फिल्म का क्या होगा, भगवान ही जाने। वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज़ अली का रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं है तो शाहरूख तो काफी समय से गायब ही हैं।

देखिए 2010 के बाद शाहरूख खान का बॉक्स ऑफिस स्कोर -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X