ALERT शाहरूख वाली फिल्म में मिलने वाला है 'दबंग' धमाका!
शाहरूख खान के पास राजेश खन्ना स्टारर इत्तेफाक की रीमेक राइट्स हैं ये तो अब पुरानी खबर है। पहले खबरें थीं कि शाहरूख इस फिल्म को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म में होंगे वरूण धवन और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी।
लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है और इसमें साथ आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा। दोनों की ही साथ में ये पहली फिल्म होगी जिसे डायरेक्ट करेंगे बीआर चोपड़ा के पोते अभय चोपड़ा। अभय स्क्रिप्ट पर काफी समय से काम कर रहे हैं।
[क्यों परफेक्ट LADY सलमान खान हैं सोनाक्षी]
गौरतलब है कि इत्तेफाक एक सुपर सस्पेंस फिल्म थी जहां एक आदमी को उसकी पत्नी के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार किया जाता है। वो किसी तरह बच के एक घर में पहुंचता है पर वहां भी एक कत्ल हो जाता है जिसका इल्ज़ाम उसके सर आ जाता है।
हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट को लोगों के लिए बदला जा रहा है जिससे कि फिल्म का सस्पेंस खत्म ना हो। जानिए अब तक आने वाली धमाकेदार सीक्वल की फुल कास्ट -


Click it and Unblock the Notifications