..................... Shahrukh Khan's Imtiaz Ali film to release on Christmas 2017 - Hindi Filmibeat

#Wow: अक्षय कुमार को पहला बर्थडे गिफ्ट मिला है शाहरूख खान से...धमाका फिल्म

अक्षय कुमार 49 साल के हो गए हैं और उन्हें अपना पहला बर्थडे गिफ्ट मिला है शाहरूख खान से। दरअसल, काफी दिनों से चर्चा थी कि शाहरूख खान की इम्तियाज़ अली वाली फिल्म द रिंग और अक्षय कुमार की नीरज पांडे स्टारर क्रैक 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ होंगी।

लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान ने ये धमाकेदार क्लैश बचा लिया है। यानि कि लोगों को अक्षय की शानदार फिल्म अकेले इंजॉय करने का पूरा मौका रहेगा।

Shahrukh Khan Akshay Kumar

वहीं शाहरूख खान की द रिंग क्रिस्मस 2017 पर रिलीज़ होगी। अब शाहरूख खान आमिर खान की डेट के पीछे क्यों पड़ गए हैं पता नहीं क्योंकि क्रिस्मस 2018 पर भी शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म रिलीज़ होगी।
[#Takkar: कितना रोका पर क्रिस्मस 2018 पर फिर खान Vs खान]

अब सबसे दिलचस्प बात ये है कि आमिर खान भी दो फिल्में कर रहे हैं और दोनों ही क्रिस्मस पर रिलीज़ करने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में देखना है कि क्या वाकई ये सुपरस्टार्स भिड़ेंगे या फिर हर कोई एक एक डेट पकड़कर शांत हो जाएगा।
[#BoldBayaan: "अपनी औकात से ज़्यादा फीस लेते हैं खान हों या बच्चन!"]

बहरहाल, सबसे अच्छी न्यूज़ ये है कि फैन्स को फिलहाल शाहरूख खान और अक्षय कुमार के बीच चुनने की ज़रूरत नहीं है। जानिए आपके सुपरस्टार्स की 2017 - 2018 की तैयारी। किसने, कौन सी तारीख कर ली है Book -

द रिंग - क्रिस्मस 2017
शाहरूख खान अपनी इम्तियाज़ अली स्टारर फिल्म की शूटिंग प्रेग में शुरू कर चुके हैं। और उनका लुक देखकर आपको फिर एक बार अपने होश संभालने की ज़रूरत पड़ेगी। वो लग ही इतने हैंडसम रहे हैं। फिल्म में शाहरूख खान को थोड़े ही दिन में अनुष्का शर्मा भी जॉइन कर लेंगी। फिल्म की रिलीज़ डेट है इंडिपेंडेंस वीकेंड।

रईस - जनवरी 2017
साल की शुरूआत करेंगे शाहरूख खान। राहुल ढोलकिया की ये फिल्म - मियांभाई, गुजरात के एक बिज़नेसमैन अब्दुल लतीफ पर आधारित है जो 90 के दशक में गुजरात का सबसे बड़ा शराब माफिया था। फिल्म ऋतिक रोशन स्टारर काबिल के साथ क्लैश हो रही है।

काबिल, जनवरी 2017
ऋतिक रोशन की ये फिल्म शाहरूख खान के साथ क्लैश होगी। उनका साथ देंगी यामी गौतम और यही फिल्म की यूएसपी होगी। फिल्म के डायरेक्टर हैं संजय गुप्ता और प्रोड्यूसर राकेश रोशन।

जॉली एलएलबी - फरवरी 2017
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल यानि की वकील का किरदार निभाएंगे। जबकि हीरोइन के रूप में हुमा कुरैशी को लॉक किया गया है। फिल्म फरवरी में रिलीज़ होगी।

2.0, मई 2017
फिल्म रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है और अक्षय कुमार फिल्म की निगेटिव लीड हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा मेन लीड में होंगी एमी जैक्सन। एमी अक्षय के साथ सुपरहिट फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग में भी दिख चुकी हैं।

बादशाहो - मई 2017
मिलन लूथरिया की बादशाहो अपनी ड्रीम टीम के साथ तैयार है। फिल्म की कास्ट और क्रू फाइनल हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन का साथ देंगे इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डीक्रूज़, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा। फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज़ के लिए तैयार रहेगी।

ट्यूबलाइट - ईद 2017
सलमान खान की ट्यूबलाइट ईद वीकेंड पर रिलीज़ होगी। फिल्म में सलमान खान स्पेशल इंसान बने हैं और फिल्म काफी सारा इमोशनल ड्रामा दिखाएगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं कबीर खान और फिल्म में सोहेल खान और एक चीनी एक्ट्रेस भी दिखाई देंगी।

क्रैक - 15 अगस्त 2017
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया। फिल्म का नाम है- क्रैक (crack).. इस फिल्म का नाम कहीं भी खबरों में नहीं था। फिल्म का निर्देशन करेंगे नीरज पांडे। यह फिल्म 15 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।

प्रभुदेवा - अतुल अग्निहोत्री, दीवाली 2017
प्रभुदेवा सात साल बाद सलमान खान को लेकर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले उन्होंने इच्छा जताई थी कि वांटेड 2 उनके दिमाग में है। लेकिन अब ये नई फिल्म वांटेड का सीक्वल है कि नहीं, इस पर किसी ने कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया है। फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं और डेट फिलहाल तय नहीं है।

सन्स ऑफ सरदार, दीवाली 2017
अजय देवगन के लिए फिलहाल दो फिल्में काफी खास हैं.. पहली शिवाय, जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। दूसरी फिल्म है सन्स ऑफ सरदार, जो 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी। सन्स ऑफ सरदार सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी।

दीवाली 2018 , कृष 4
अब तो ऋतिक रोशन को वापस एक ब्लॉकबस्टर इसी फिल्म के दम पर देंगे ऐसा लग रहा है।

आनंद एल राय - दिसंबर 2018
शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म जिसमें वो बौने बने हैं। इससे ज़्यादा इस फिल्म के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। बस ये भी कि पहले ये फिल्म सलमान खान कर रहे थे और ये कि इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू होनी है।

दबंग 3, ईद - 2018
अब जब चुलबुल भईया ने कह दिया है कि वो आएंगे मतलब आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X