First LOOK: शाहरूख खान की अगली फिल्म.. पहली झलक ही एक 'मज़ाक'!
शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'द रिंग' का फर्स्ट लुक शेयर किया। फैंस बेहद खुश हुए.. लेकिन अगले ही पल किंग खान ने सभी का मज़ा किरकिरा कर दिया और अगले ट्विट में लिखा कि उन्होंने मज़ाक किया था।
बता दें, इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज हो सकती है। फिल्म में शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। फिलहाल, 'द रिंग' की शूटिंग इंटरनेशनल लोकेशंस पर चल रही है। फ़िल्म की कहानी एक गुजराती लड़की और उसके गाइड के रिश्तों पर आधारित है।
''शाहरूख खान ने मुझे कई फिल्मों से बाहर निकलवाया है....''

यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-
डियर जिंदगी
इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। यह एक अलग तरह की लव- स्टोरी होगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।
रईस
राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म ईद के मौके पर इस साल रिलीज होने वाली थी। अब 26 जनवरी को रिलीज होगी।
द रिंग
वहीं, शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है।
आनंद एल राय की फिल्म
शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म भी कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म एक बौने आदमी पर होगी। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान कैमियो करते दिखेंगे। माना जा रहा है वह फिल्म में ऐश के पति बने हैं।
डॉन 3
हमें पता है कि फिल्म से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आई है,, लेकिन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इतना तो फाइनल कर ही दिया है कि डॉन 3 में शाहरूख खान फाइनल हैं।
आदित्य चोपड़ा की फिल्म
साल 2017 के अंत तक शाहरूख को लेकर आदित्य चोपड़ा अगली फिल्म की शुरूआत करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसमें शाहरूख योद्धा का किरदार निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








