WHATTT: शाहरूख की फैन हैं इस हॉलीवुड फिल्म की कॉपी...नाम भी नहीं बदला!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान की फैन का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और हर कोई इससे ज़बर्दस्त तरीके से इंप्रेस है। लेकिन कुछ भारतीय हॉलीवुड फैन्स हैं जिन्हें मिला शाहरूख खान का धोखा!
दरअसल, फैन, 60 के दशक की एक हॉलीवुड फिल्म द फैन से काफी मिलती जुलती है। अंतर सिर्फ इतना है कि वहां दो अलग किरदार थे यहां एक ही शाहरूख है।
द फैन की कहानी भी एक स्पोर्ट्स स्टार और उसके फैन के बीच की कहानी है और दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर काफी हद तक मिलता जुलता था। यही कारण है कि फैन्स काफी निराश है।
[W.O.W. सलमान के एक ऑटोग्राफ ने बना दी थी रणबीर की लाइफ!]
वैसे हॉलीवुड फिल्म द फैन को ना ही ज़्यादा प्रशंसा मिली थी ना ही फिल्म काफी अच्छी थी। लेकिन दोनों फिल्म में समानताएं काफी ज़्यादा है। वैसे भी मनीष शर्मा इस फिल्म को बहुत ही पहले बनाना चाहते थे।
अब देखते हैं कि अगर शाहरूख खान की फिल्म कॉपी भी की गई है तो वो भारतीय दर्शकों को पसंद आती है या नहीं। क्योंकि अगर फिल्म सबको पसंद आ गई तो सब भला।
जानिए और किन हॉलीवुड फिल्मों को बॉलीवुड ने किया कॉपी -


Click it and Unblock the Notifications