तगड़ा Rumor: शाहरूख की डॉन 3 की नई जंगली बिल्ली...नो कैट, नो पीसी
[बॉलीवुड समाचार] डॉन को जंगली बिल्लियां काफी पसंद हैं, और इसी नाम से फेमस हो गई थीं डॉन की रोमा यानि कि प्रियंका चोपड़ा। लेकिन जब से डॉन 3 की खबरें उड़ीं तब से फिल्म की फीमेल लीड की भी खबरें उड़ीं।
क्योंकि ये तो तय था कि शाहरूख खान प्रियंका चोपड़ा के साथ किसी कीमत पर काम नहीं करेंगे। इसलिए खबरें उड़ीं कि डॉन की नई रोमा कौन। और नाम आया कैटरीना कैफ का।
[कैटरीना कैफ हुईं बैन?]
लेकिन अब कैटरीना को पछाड़ कर इस रेस में सबसे आगे निकल चुकी हैं श्रद्धा कपूर। सूत्रों की मानें तो श्रद्धा कपूर डॉन 3 की फाइनल कास्ट में शामिल हो चुकी हैं।
और यही कारण है कि वो इसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हैं। फिलहाल श्रद्धा के हाथ में बागी, ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड और रॉक ऑन 2 है।
[5 रीमेक के साथ शाहरूख का धमाका!]
इसका मतलब उनके पास बहुत काम है। लेकिन शाहरूख खान के साथ ये नई जंगली बिल्ली कैसे लगेंगी पता नहीं। आप जानिए डॉन 3 के अलावा बाकी ब्लॉकबस्टर सीरीज़ के नए सीक्वल प्लान -


Click it and Unblock the Notifications











