..................... Shahrukh Khan's daughter Suhana Khan will start her film career with this director? शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इस डायरेक्टर के साथ करेंगी फिल्म करियर की शुरुआत? - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इस डायरेक्टर के साथ करेंगी फिल्म करियर की शुरुआत?

लगातार किसी ना किसी सितारे की बेटी या बेटा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए चर्चा में रहता है और पिछली साल भी कुछ सितारों के बच्चें इंडस्ट्री में नजर आए थे। लेकिन इस वक्त सुपरस्टार शाहरुख खान के घर से एक खबर सामने आ रही है। दरअसल शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान को अभी बॉलीवुड में डेब्यू करना बाकी है, लेकिन उन्हें पहले से ही काफी लोकप्रियता हासिल है।

खबरें हैं कि वो काफी जल्दी अपना करियर इंडस्ट्री में शुरु करने वाली हैँ। बता दें कि ये चर्चा तब सामने आई थी जब उनको एक मशहूर फिल्ममेकर के ऑफिस के बाहर देखा गया था।

suhana khan, shahrukh khan, सुहाना खान, शाहरुख खान

जी हां, युवा स्टार किड को फिल्म निर्माता जोया अख्तर के कार्यालय के बाहर देखा गया। फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह जोया की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।

आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है

आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले खुद किंग खान ने खुलासा किया था कि सुहाना अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखती है, प्रशंसक उनके डेब्यू प्रोजेक्ट की घोषणा करने का इंतजार कर रहे हैं।

बेहद खूबसूरत लग रही थीं

बेहद खूबसूरत लग रही थीं

सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सफेद रंग का टैंक टॉप और पैंट पहने वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खबरें हैं कि सुहाना अपनी पहली फिल्म में बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।

आधिकारिक खबर का इंतजार

आधिकारिक खबर का इंतजार

ये भी खबरें हैं कि वो किसी वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगी। लेकिन इसके लिए आपको किसी तरह की आधिकारिक खबर का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल वो किसी तरह से सामने हीं आई हैँ। बात करें उनको पिता शाहरुख खान की तो इस वक्त वो फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी बड़ा धमाका करने वाले हैँ।

धर्मा प्रोडक्शन से फिल्मों में शुरुआत करने वाली हैं

धर्मा प्रोडक्शन से फिल्मों में शुरुआत करने वाली हैं

सुहाना खान के दोस्तों की बात करें तो अनन्या पांडे फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैँ। उनकी दूसरी फ्रेंड शनाया कपूर भी काफी जल्दी धर्मा प्रोडक्शन से फिल्मों में शुरुआत करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X