Tiger 3 में Shahrukh Khan के खतरनाक कैमियो का हुआ खुलासा? सलमान खान को ऐसे करेंगे रेस्क्यू!

पठान की सफलता का कुछ क्रेडिट लोग सलमान खान की धमाकेदार एंट्री और दमदार कैमियो को दे रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि दोनों सितारे जब किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो वो कमाल की होती है। इस वक्त सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी चर्चा है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी। गौरतलब है कि सलमान खान की इस फिल्म में अब शाहरुख खान का पठान वाला किरदार नजर आने वाला है और शाहरुख खान टाइगर को रेस्क्यू करते हुए नजर आएंगे।
आपने पठान में देखा था कि शाहरुख खान जो कि ट्रेन में फंसे होते हैं और सलमान खान एक दमदार एंट्री मारते हैं और उनके वहां से निकालते हुए गुंडों की बैंड बजा देते हैं। अब इसी अंदाज में शाहरुख खान एंट्री मारेंगे।
कैसी होगी शाहरुख खान एंट्री?
खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान की टाइगर 3 में एंट्री कैसी होगी, इसका खुलासा हो चुका है। ऐसा कहा जा रहा कि सलमान खान एक खतरनाक मिशन में होंगे और इस बीच वो जेल में फंस जाएंगे।
इसके बाद शाहरुख खान उनको वहां से निकालते हुए नजर आएंगे। हालांकि इसको लेक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन फैंस ऐसी उम्मीद लगाकर बैठे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिर से नजर आने वाली हैं।
स्पाई यूनिवर्स
यशराज फिल्म्स ने जबसे स्पाई यूनिवर्स का ऐलान किया है लोगों को उस दिन का इंतजार है जब सभी सुपरस्टार्स एक साथ नजर आकर फिल्म में तगड़ा धमाका करेंगे। सलमान खान की टाइगर 3 से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाई कई दमदार रिकॉर्ड्स बनाने आने वाली है। इसके पहले सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications