डॉन को प्रमोट करने का शाहरूख का साइकिल फंडा

शाहरूख शूट के बीच में बचे खाली समय में अपने बेटे आर्यन के साथ स्टूडियो के आसपास का राउंड मार लेते हैं। कई बार उन्हें यह भी कहते हुए सुना गया है कि यह कोई ऐसी वैसी साइकिल नहीं डॉन की स्पाय साइकिल है। अच्छा है चलो इस बहाने भी उनकी फिल्म डॉन 2 का प्रमोशन हो रहा है।
वैसे सलमान को भी कई बार साइकिल चलाते हुए देखा गया है। लगता है शाहरूख भी सलमान खान की तरह साइकिल चलाने की आदत डाल रहे हैं। वैसे शाहरूख को तो पता ही होगा कि साइकिल चलाने से बेहतर कोई और एक्सरसाइज़ नहीं है इससे सेहत दुरूस्त रहती है।


Click it and Unblock the Notifications